Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को महाराष्ट्र के अकोला में सोमवार शाम उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया जब वह विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार की बेरूखी का विरोध कर रहे थे।
अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने कहा कि हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिये गये लोगों को अकोला जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले लाया गया।
सैकड़ों किसानों के साथ सिन्हा अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरूखी का विरोध कर रहे थे। (भाषा)