ramcharitmanas

Weather Alert : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी में पारा 1.6 तक लुढ़का

Webdunia
शनिवार, 30 जनवरी 2021 (20:22 IST)
भोपाल। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्यप्रदेश और विशेषकर इसके पूर्वी हिस्से में जारी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप रविवार को लगातार छठवें दिन भी जारी रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में 32 स्थानों पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से लेकर नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि होशंगाबाद जिले स्थित प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साहा ने बताया कि मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दो डिग्री सेल्सियस छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज किया गया।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह तक जबलपुर, सिवनी और उमरिया जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। भोपाल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों और 14 अन्य जिलों में भी कम तापमान रहने की संभावना है। छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कड़ाके की शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहने पर सर्द दिन माना जाता है। साहा ने कहा कि कम से 12 जिलों में यह स्थिति रही, जबकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड पड़ी।

उन्होंने बताया कि जबलपुर और सिवनी ‘कड़ाके की शीतलहर’ चल रही है जबकि 17 अन्य जिलों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में ‘शीतलहर’ का प्रकोप जारी रहा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख