Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Alert: शीतलहर से कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड, मौसम के तीखे तेवर बरकरार

Advertiesment
Severecold
नई दिल्ली। ठंड के तीखे तेवर अभी भी बने हुए हैं। झारखंड और बिहार में भी हल्की बारिश हुई तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में भी मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कुछ राज्यों में शीतलहर जैसे हालात बने रहने की आशंका है। घने कोहरे के चलते यातायात कुछ राज्यों में यातायात प्रभावित हुआ है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। एक ट्रफ इस राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से दक्षिणी गोवा से लेकर पूर्वी उत्तरप्रदेश तक बनी हुई है। दक्षिणी ओडिशा पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती सिस्टम बांग्लादेश के पूर्वी भागों के ऊपर बना हुआ है।
 
स्काईमेट से मिलीं सूचनाओं के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा झारखंड और बिहार में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है। उत्तरप्रदेश, बिहार और पंजाब व हरियाणा में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घना कोहरा छाया रहा।
 
आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड के कई हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में 30 जनवरी को भी बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे के आसार हैं। उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 जनवरी की सुबह कम तापमान के चलते पाला पड़ने का खतरा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइली दूतावास के पास हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट