MumbaiRains : लगातार तीसरे दिन बारिश से मुंबई और उपनगरों के हालात बिगड़े, पवई झील ओवरफ्लो

Mumbai rain
Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2020 (21:13 IST)
मुंबई। मुंबई और इसके आसपास के जिलों में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मूसलाधार वर्षा के कारण पवई झील पूरी तरह से भर गई है और उससे पानी बाहर बह रहा है।
 
मुंबई पुलिस ने लोगों से समुद्र तट और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक अभी मूसलाधार वर्षा जारी रहने का अनुमान लगाया है। उसने महाराष्ट्र-गोवा तट पर मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने को कहा है।
 
मुंबई के चेंबूर, वडाला, धारावी, अंधेरी, हिंदमाता जंक्शन, खार सबवे, मिलन सबवे और दहिसार सबवे में जलजमाव की सूचना है। दक्षिण मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 129.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 200.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।
मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, ‘भारी बारिश के कारण शहर के अनेक स्थानों पर जलजमाव हो गया है। हम मुंबईवासियों से आधिकारिक सूत्रों के जरिए सही स्थिति जानने और उसी के अनुसार बाहर निकलने की योजना बनाने का अनुरोध करते हैं।’ बीएमसी ने कहा कि उपनगरीय मुंबई में पवई झील रविवार सुबह 6 बजे से ओवरफ्लो हो रही है।
 
इस झील की क्षमता 545 करोड़ लीटर जल की है और इसके पानी का इस्तेमाल औद्योगिक कामों में किया जाता है। यह झील मीठी नदी में जा कर मिल जाती है। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में भी पिछले तीन दिन से भारी बारिश हो रही है।
 
आईएमडी ने कहा है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश जारी रहेगी और सोमवार और मंगलवार को महाराष्ट्र-गोवा तट पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
 
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड के साथ ही कोंकण महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा गया है कि पुणे, नासिक, धुले, जलगांव, नंदुरबार, सातारा, कोल्हापुर, परभणी, नांदेड़ और हिंगोली में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 अगस्त को एक पाली में होगी NEET PG 2025

चिनाब पुल पर तिरंगा लेकर चले पीएम मोदी, दिखाई दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को हरी झंडी

पूछताछ के लिए Aap नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

गौतम गंभीर ने रोड शो पर आयोजकों को लगाई लताड़, कहा 2007 में भी इसके पक्ष में नहीं था

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

अगला लेख