Lockdown के चलते कतर में फंसे 300 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे

Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2020 (20:54 IST)
नागपुर। कोविड-19 लॉकडाउन के चलते कतर में फंसे 300 से अधिक भारतीय 2 चार्टर्ड उड़ानों से नागपुर और मुंबई लौटे हैं। ये उड़ानें सरकार के ‘वंदे भारत मिशन’ का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि दोहा में प्रवासी भारतीयों के शीर्ष निकाय ‘इंडियन कल्चरल सेंटर’ तथा कतर में सामुदायिक संगठन ‘महाराष्ट्र मंडल’ के प्रतिनिधियों ने इनका इंतजाम किया।

इंडियन कल्चरल सेंटर के उपाध्यक्ष विनोद नैयर ने कहा कि शुक्रवार को एक उड़ान से 172 यात्री नागपुर पहुंचे जबकि दूसरी उड़ान से 165 भारतीय शनिवार को मुंबई पहुंचे।उन्होंने बताया कि जो यात्री नागपुर पहुंचे हैं, उनमें 86 छत्तीसगढ़ के, 34 मध्य प्रदेश और 52 महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से हैं। उन्होंने 24,000 रुपए प्रति टिकट का भुगतान किया।

नैयर ने बताया कि मुंबई पहुंचे यात्रियों ने 20,000 रुपए प्रति टिकट का भुगतान किया।उन्होंने कहा कि कतर में फंसे अनेक भारतीय स्वदेश लौटना चाहते थे और हमने उनकी वापसी के लिए भारतीय दूतावास तथा इंडिगो एयरलाइन से समन्वय कायम किया। कतर में महाराष्ट्र मंडल ने उनके लिए टिकट किराया संग्रह और अन्य दस्तावेजी औपचारिकताओं का इंतजाम किया।
नैयर ने दावा किया कि उन्होंने और मंडल के कुछ सदस्यों ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी के लिए अपनी जेब से योगदान किया।उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को 169 यात्रियों को लेकर एक और चार्टर्ड उड़ान गोवा पहुंचेगी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

अगला लेख
More