Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MumbaiRains : भारी बारिश से मुंबई के हाल बेहाल, सड़कों पर जलजमाव, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai rain
, रविवार, 5 जुलाई 2020 (11:02 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस महामारी से जूझ रही मुंबई के लिए बारिश भी मुसीबत बनकर आई। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। भारी बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी है। भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मुंबई के साथ-साथ रायगढ़, ठाणे, नासिक और पालघर में भी बारिश के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से हाईटाइड का खतरा भी बना हुआ है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है। सबसे बुरा हाल नाला सोपाड़ा इलाके की है। सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है। विले पार्ले में भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सड़क से पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। 
Mumbai rain
IMD ने जारी की चेतावनी : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की पुरानी इमारतों को इस बारिश से खतरा हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि अगले एक-दो दिन बारिश के कारण यातायात भर भी असर पड़ सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर शूटआउट : गैंगस्टर विकास दुबे पर 1 लाख का इनाम, तलाश में जुटी STF की टीमें