BJP जहां सरकार नहीं बना सकती वहां विधायकों को ही खरीद लेती है : तेजस्वी यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (17:33 IST)
Tejashwi Yadav News : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि जहां वह सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है तथा उसने बिहार में ऐसा ही किया।
 
यादव ने झारखंड के चतरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा सत्ता में आने के लिए मुख्यमंत्री को ही ‘अपने साथ’ ले गई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिला लेने का जिक्र करते हुए दावा किया, भाजपा जिन राज्यों में सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है। बिहार में जब वह सरकार गिराने में विफल हो गई तब उसने मुख्यमंत्री को ही अपने साथ कर लिया।
ALSO READ: Jharkhand Election : तेजस्वी यादव ने BJP को बताया बड़का झूठा पार्टी, बोले- झूठे वादे करके लोगों को धोखा देती है
नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 2016 में की गई नोटबंदी का हवाला देते हुए यादव ने कहा कि वह इसकी बरसी पर, इस कदम से अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने इस कदम को ‘दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला’ बताया।
<

आज नोटबंदी की आठवीं बरसी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस फैसले के कारण मारे गए सैंकड़ों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई बीजेपी ने देशभर के प्रत्येक जिले में अपने लिए… pic.twitter.com/324en4mqyJ

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 8, 2024 >
राजद नेता ने भाजपा पर देश में विभाजन पैदा करने के लिए नफरत के बीज बोने तथा लोकतंत्र एवं देश के संविधान को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
ALSO READ: नीतीश के साथ फिर गठबंधन नहीं, उनका समय समाप्त हो चुका : तेजस्वी यादव
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

UP: महिलाओं पर जबरन रंग डालने व अभद्रता के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

अखिलेश यादव ने CM योगी को क्यों कहा तीस मार खां?

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

बलूचिस्तान पर अजीत डोभाल के डिफेंसिव ऑफेंस वाले पुराने बयान ने उठाया नया तूफान

तमिलनाडु के बजट से हटा रुपए का प्रतीक चिह्न, तमिल अक्षर को मिली जगह

अगला लेख
More