khatu shyam baba

प्राइवेट स्कूलों में बच्चे की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2017 (18:28 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने रविवार को कहा कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की घटना के बाद अब प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में बच्चे के घर से लेकर स्कूल आने और वापस घर पहुंचने तक की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी और कोताही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
शर्मा ने कहा कि सोमवार को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। यह जानकारी रविवार को उन्होंने गुरुग्राम में दी, जहां उन्होंने रेयान इंटनेशनल स्कूल मामले में अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल से भी बातचीत की। 
 
शिक्षामंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ भी जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन द्वारा 3 सदस्यीय सब-कमेटी का गठन करके जांच करवाई जा रही है और सब-कमेटी ने पाया है कि बच्चों की सुरक्षा में कई खामियां हैं जिनके लिए स्कूल प्रबंधन उत्तरदायी है। 
 
कमेटी सोमवार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इसके अलावा स्कूल की बाउंड्री नहीं है, कोई भी आसानी से आ-जा सकता था तथा स्कूल में उपलब्ध 40 बसों के ड्राइवर और कंडक्टर के लिए शौचालय के लिए अलग से कोई व्यवस्था भी नहीं है, वहीं बच्चों के शौचालय में खिड़की एवं रोशनदान टूटे हुए पाए गए हैं। 
 
उन्होंने बताया कि सब-कमेटी की रिपोर्ट पर एफआईआर में स्कूल प्रबंधन और मालिक का नाम शामिल करके पुलिस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बच्चे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक सप्ताह में चार्जशीट प्रस्तुत की जाएगी। फिर भी यदि बच्चे के अभिभावक संतुष्ट नहीं हुए तो सरकार किसी भी एजेंसी से मदद लेने को तैयार है, लेकिन जब प्रमाणों के साथ अदालत में चार्जशीट प्रस्तुत होगी तो उनकी संतुष्टि हो जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे स्कूल प्रबंधन हो या मालिक ही क्यों न हो? अभिभावको की मांग पर सोमवार को रेयान इंटनेशनल स्कूल में अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के पास से शराब का ठेका भी हटाया जाएगा। प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों के आसपास 400 मीटर दूरी में सभी शराब के ठेके हटाए जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

3 March Top News : नेतान्याहू बोले ईरान का खात्मा जरूरी था, क्यों घबरा रहा है पाकिस्तान?

LIVE: आज 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट बंद

ईरान का बड़ा हमला: सऊदी अरब में US Embassy निशाने पर, अमेरिकियों को खाड़ी देश छोड़ने की एडवाइजरी

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

अगला लेख