दिल्ली में बना अयोध्या जैसा राम मंदिर! दिवाली पर CM अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों के साथ की पूजा

Webdunia
शुक्रवार, 5 नवंबर 2021 (07:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्रियों के साथ त्यागराज स्टेडियम में बने मंच पर दिवाली पूजा की, जिसे अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया था।
 
अयोध्या के राम मंदिर की 30 फुट ऊंची और 80 फुट चौड़ी प्रतीकात्मक प्रतिकृति विशेष रूप से त्यागराज स्टेडियम में 'दिल्ली की दिवाली' समारोह के लिए तैयार की गई थी।
 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ पूजा की और झंडेवालान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्रीकांत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान किया।
 
दिल्ली सरकार ने समारोह के बाद जारी एक बयान में कहा कि 'मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिवाली पूजा का नेतृत्व किया और उन्होंने दिल्लीवासियों के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।'
 
दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और गोपाल राय तथा विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी दिवाली पूजा करने के लिए भव्य मंच पर एकत्रित हुए। इस दौरान, उन सभी की पत्नी भी उनके साथ मौजूद थी।
पूजा की शुरुआत प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना गीता चंद्रन द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रदर्शन के साथ हुई। पुजारी शास्त्री ने पूजा शुरू करते हुए कहा, 'पूरा अयोध्या शहर अब दिल्ली आ गया है। तो चलिए अब प्रार्थना करते हैं और भगवान राम का स्वागत करते हैं।'
 
तीस मिनट से अधिक लंबी दिवाली पूजा के संपन्न होने के बाद मशहूर भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और उनकी बेटी कविता पौडवाल ने महालक्ष्मी आरती की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां रामायण पर बनी एक 'एनिमेटिड फिल्म' का प्रदर्शन किया गया। फिल्म दिखाने के लिए राम मंदिर की प्रतिकृति के पीछे एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More