Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 लाख दीपकों से जगमगाई अयोध्या, बना नया कीर्तिमान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ayodhya
webdunia

संदीप श्रीवास्तव

, बुधवार, 3 नवंबर 2021 (19:53 IST)
अयोध्या। राम नगरी ने बुधवार को छोटी दिवाली के मौके पर फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व मे पांचवें दीपोत्सव में 12 लाख दिए प्रज्जवलित कर फिर से नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए नया इतिहास रचा।
Ayodhya

अयोध्या की राम की पैड़ी पर एक साथ 9 लाख दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया साथ ही श्रीराम जन्मभूमि में 51 हजार दिए जलाए गए। सम्पूर्ण अयोध्या नगरी लाखों दियों से जगमगा रही है। पूरी अयोध्या राममय हो गई। जब अयोध्या लाखों दीपकों से जगमगाई तब बड़ा ही भव्य और मनोरम दृश्य था।
Ayodhya

अयोध्या के इस नयनाभिराम दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश से अतिथिगण आए हुए हैं, जो अपने को सौभग्यशाली मान रहे हैं। दीपोत्सव के उपरांत लेज़र लाइट से श्रीराम के जीवन से जुड़े दृश्यों को दिखाया गया। अयोध्या के घर-घर में दिए जगमगा रहे हैं।
Ayodhya

36 हजार लीटर सरसों तेल तेल का इस्तेमाल : 12 लाख दियों में 36 हजार लीटर सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया है। इन लाखों दियों को जलाने में प्रमुख रूप से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के विद्यार्थियों, विश्व विद्यालय के कर्मचारियों एवं साकेत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से प्रज्वलित कराया गया।
 
  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस में कोरोनावायरस से फिर त्राहिमाम, 7 दिनों में 5वीं बार दैनिक मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी