Publish Date: Wed, 03 Nov 2021 (18:13 IST)Updated Date: Wed, 03 Nov 2021 (18:10 IST)
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर विराट दीपोत्सव के जरिए नया कीर्तिमान रचने जा रही है। पूरे नगर में करीब 12 लाख दीये जलाए जाएंगे।
-3 अक्टूबर को राम नगरी अयोध्या में 12 लाख दिये जलाए जाएंगे। पूरी नगरी प्रकाश से जगमगा उठेगी।
-इस दीपोत्सव के जरिए अयोध्या एक नया कीर्तिमान रचने जा रही है। अयोध्या अपना ही कीर्तिमान तोड़ेगी।
-गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम रामपैड़ी पहुंच चुकी है। रामपैड़ी पर एक साथ 7 लाख 51 हजार दीपों को जलाने का विश्व कीर्तिमान बनाने की है योजना।
06:06 PM, 3rd Nov
दिवाली के अवसर पर अयोध्या दीयो से जगमग हुई। अयोध्या में 12 लाख दीयों से जगमग हुई।
02:14 PM, 3rd Nov
01:27 PM, 3rd Nov
-अयोध्या में दीप महोत्सव के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ साकेत महाविद्यालय से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
12:17 PM, 3rd Nov
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट कू पर टिप्पणी करते हुए कहा- आस्था व आनंद की अलौकिक अभिव्यक्ति 'अयोध्या दीपोत्सव की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, लोक-मंगल एवं लोक-रंजन के भाव को साकार करते हुए सहयोग के दीये में सहकार की बाती को प्रज्वलित कर सम्पूर्ण धरा को प्रेम-प्रकाश से प्रकाशवान करें।