Hanuman Chalisa

माहौल बिगाड़ने का प्रयास, पुलिस ने कराया शांत

अवनीश कुमार
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (16:55 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कानपुर में कल्याणपुर थाने के अंतर्गत दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर जमकर पथराव हुआ। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के साथ मौके पर डीएम व एसएसपी भी पहुंचे व मामले को शांत करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। 
 
इसके ​बाद पुलिस ने उन पर जमकर लाठिया भांजी और मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। कानपुर के डीएम और एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर हैं। एहतियातन पुलिस ने रावतपुर बाजार को बंद करा दिया था। 
 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को रामलला बारात निकाली गई थी जिसके चलते बर्तन वाली गली के पास कुछ धार्मिक झंडे लगे थे। बारात के दौरान कुछ झंडे टूट गए। इसे लेकर इलाके में तनाव बढ़ गया। 
 
दूसरे पक्ष के लोगों ने भरोसा दिया कि झंडे ठीक हो जाएंगे लेकिन आज जैसे ही रावतपुर में रामलला के पास मोहर्रम का जुलूस निकला तो रास्ते को लेकर विवाद हो गया और पथराव होने लगा। पथराव में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। डीएम सुरेंद्र सिंह और डीआईजी सोनिया सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जमे हैं और मामला शांत करा दिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

अगला लेख