Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं साध्वी निरंजन ज्योति

Advertiesment
हमें फॉलो करें sadhvi niranjan jyoti

अवनीश कुमार

कानपुर देहात , शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (14:41 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को उस समय बाल-बाल बच गईं जब उनकी कार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। 
 
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कानपुर से अपने मूसानगर आश्रम जा रहीं थीं। तभी गजनेर रोड पर अचानक उनकी कार को एक तेज रफ्तार होंडा सिटी ने टक्कर मार दी। हादसे में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गईं। लेकिन वही पास में मौजूद लोगो ने टक्कर मारकर भाग रहे हौंडा सिटी के कार चालक हो पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
 
कोतवाल ने बताया की होंडा सिटी कार को नशे में धुत एक युवक चला रहा था और उसके साथ एक युवती भी कार में सवार थी। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री को एक अन्य कार से रवाना किया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीबीआई मुझसे सवाल करे, मेरे बेटे को परेशान न करे : पी. चिदंबरम