shiv chalisa

अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क बसें, राजस्थान और उत्तराखंड सरकार में बनी सहमति

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (12:43 IST)
जयपुर। राजस्थान में लॉकडाउन लागू होने के बाद दिवंगत हुए लोगों की अस्थियों के विसर्जन के लिए चलाई जाने वाली विशेष बसों को लेकर राजस्थान और उत्तराखंड सरकार में सहमति बन गई है। राजस्थान सरकार ने इन विशेष बसों को नि:शुल्क चलाने की घोषणा की है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के आग्रह पर उत्तराखंड सरकार ने अस्थि विसर्जन के लिए बसों के आवागमन की सहमति दे दी है। इससे शोक-संतप्त परिजन अस्थि विसर्जन स्थलों पर जा सकेंगे।
ALSO READ: यूपी बस विवाद: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह नाराज, अपनी ही पार्टी पर खड़े कर दिए सवाल...
अधिकारी इस संबंध में उत्तरप्रदेश सरकार से सहमति लेने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। अस्थि विसर्जन के लिए किसी भी परिवार के 2 या 3 सदस्य इन विशेष बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को की गई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) सुबोध अग्रवाल ने बैठक में बताया कि अब राजस्थान से हरिद्वार तथा अन्य अस्थि विसर्जन स्थलों के लिए प्रतिदिन 4 या 5 बसें संचालित होंगी। ये बसें शुरू में राज्य के संभागीय मुख्यालयों से तथा उसके बाद आवश्यकतानुसार जिला मुख्यालयों से चलाई जाएंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

अगला लेख