khatu shyam baba

चीन में लक्षणविहीन 28 और Corona संक्रमित मरीज मिले

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (12:31 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमित व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इनमें से अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं। इसके अलावा देश में संक्रमण का कोई ऐसा नया मामला सामने नहीं आया जिसमें बीमारी के लक्षण दिख रहे हों। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह पुष्टि की।
ALSO READ: COVID-19 : चीन से हो रही इंफ्रारेड थर्मामीटर की तस्करी, डीआरआई ने किया सतर्क
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि अभी तक 370 ऐसे संक्रमित लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन लोगों में 26 लोग विदेश से आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के ऐसे किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई जिसमें बीमारी के लक्षण दिख रहे हों।
 
उन्होंने बताया कि देश में बिना लक्षण वाले संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से अधिकतर मामले वुहान के हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में कुल 295 संक्रमित लोगों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है जिनमें संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
 
स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए वुहान की 1 करोड़ 12 लाख की आबादी की जांच करा रहे हैं कि यह संक्रमण दोबारा जोर न पकड़ सके। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 82,971 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न आए किसी भी तरह की परेशानी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

अगला लेख