मध्य प्रदेश सरकार का दावा, वापस लौटे 5 लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (12:25 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस लाने का दावा किया है। ये प्रवासी श्रमिक लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंस गए थे। इनमें से अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को सड़क परिवहन के माध्यम से लाया गया।
 
प्रदेश के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार शुक्रवार तक अन्य राज्यों में फंसे 5 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस ला चुकी है। उन्होंने कहा कि 3.52 लाख प्रवासियों को बसों और 1.46 लाख लोगों को 119 विशेष रेलगाड़ियों के जरिए लाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 2.02 लाख प्रवासी गुजरात से लाए गए जबकि महाराष्ट्र से 1.12 लाख और राजस्थान से 1.10 लाख प्रवासी आए। इसके अलावा प्रवासियों को गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी वापस लाया गया।
 
केशरी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सीमाओं पर पहुंचने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों को भी राज्य सरकार उनके प्रदेश की सीमाओं तक पहुंचा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

अगला लेख
More