ramcharitmanas

'छठ पर्व' पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की रसोई

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (23:16 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज भी रसोई में नजर आती हैं। छठ पूजा का बिहार में अपना अलग महत्व है और इसी के मद्देनजर राबड़ी ने भी अपने पैरों को महावर से सजाया।
 
राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर शेयर की है, जिसमें राबड़ी देवी रसोई में अपने घरेलू लड़की के चूल्हे पर रोटियां सेंक रहीं हैं। पूरे यादव परिवार में आज भी राबड़ी का 'ठसका' है और रसोई में वे अपने हाथों से लालू ही नहीं बल्कि अन्य बेटों के लिए भी रोटियां सेंकती हैं।
 
पूरे यादव परिवार को इस बात का नाज है कि राबड़ी के सिर पर भले ही पूर्व मुख्यमंत्री का ताज सजा हुआ है लेकिन घर में वे एक पत्नी, एक अच्छी मां साबित हो रही हैं। 
 
सनद रहे कि पूर्वी भारत में प्रत्येक वर्ष छठ का भव्य आयोजन होता है। शुरुआती समय में छठ अधिकाधिक रूप से सिर्फ बिहार तक सीमित था, पर समय के साथ मुख्यत: लोगों के भौगोलिक परिवर्तनों के कारण इस पर्व का प्रसार बिहार से सटे प्रदेशों में भी हुआ और होता चला गया।
 
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर यह पर्व कार्तिक शुक्ल सप्तमी को भोर का अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। इस 4 दिवसीय पर्व का आगाज ‘नहाय खाय’ नामक एक रस्म से होता है। इसके बाद खरना, फिर सांझ की अर्घ्य व अंतत: भोर की अर्घ्य के साथ इस पर्व का समापन होता है। 
 
यूं तो ये पर्व 4 दिवसीय होता है, पर मुख्यत: षष्ठी और सप्तमी की अर्घ्य का ही विशेष महत्व माना जाता है। व्रती व्यक्ति द्वारा पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को ये अर्घ्य दिए जाते हैं। 
 
इसी क्रम में उल्लेखनीय होगा कि संभवत: यह अपने आप में ऐसा पहला पर्व है जिसमें कि डूबते और उगते दोनों ही सूर्यों को अर्घ्य दिया जाता है, उनकी वंदना की जाती है। सांझ-सुबह की इन दोनों अर्घ्यों के पीछे हमारे समाज में एक आस्था काम करती है। वो आस्था यह है कि सूर्यदेव की 2 पत्नियां हैं- ऊषा और प्रत्युषा।
 
 
सूर्य के भोर की किरण ऊषा होती है और सांझ की प्रत्युषा, अत: सांझ-सुबह दोनों समय अर्घ्य देने का उद्देश्य सूर्य की इन दोनों पत्नियों की अर्चना-वंदना होता है। इसके गीत तो धुन, लय, बोल आदि सभी मायनों में एक अलग और अत्यंत मुग्धकारी वैशिष्ट्य लिए हुए होते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख