Publish Date: Wed, 11 Jul 2018 (14:53 IST)
Updated Date: Wed, 11 Jul 2018 (15:24 IST)
फाइल फोटो
बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुन्ना बजरंगी की हत्या पर सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने न केवल मुन्ना बजरंगी की हत्या पर खुशी जताई बल्कि यह भी कहा कि कानून ने न्याय करने में देर किया तो ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
विधायक ने कहा कि, 'मुन्ना बजरंगी मारा गया इसे ईश्वरीय व्यवस्था ही मानिए। संविधान (कानून) भले ही थोड़ा देर लगाए हुए था लेकिन ईश्वर ने ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा उसको उसका फल भी भुगतना पड़ेगा। सृष्टि का संचालन करने वाला अपने हिसाब से सृष्टि चलाता है। वह (सृष्टि संचालक) जिसको दंड दिलवाना चाहता है, जिस तरीके से दिलवाना चाहता है, वह दंड दिलवाता है।’
उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की यूपी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी जेल में बंद सुनील राठी पर मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप है।