Hanuman Chalisa

बीएचयू में हिंसा, आगजनी एवं तोड़फोड़ के बाद तनाव

Webdunia
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (13:46 IST)
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर डॉक्टरों एवं छात्रों के बीच इलाज कराने को लेकर हुए विवाद के बाद यहां घंटों पथराव, तोड़फोड़ एवं आगजनी जैसी हिंसक घटनाएं हुईं।
 
 
विश्वविद्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रातभर सैकड़ों छात्रों ने जमकर बवाल किया। एक चारपहिया वाहन, कई मोटरसाइकिलें, बीएचयू सुरक्षा बूथ आदि को आग के हवाले कर दिया गया। कुलपति आवास को भी निशाना बनाया गया। तनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
 
 
छात्रों के उग्र रूप को देखकर विश्वविद्यालय का सुरक्षा तंत्र एवं कई थानों की पुलिस घंटों तमाशबीन बनी रही। मारपीट एवं पथराव की अलग-अलग घटनाओं में करीब 15 छात्र घायल हो गए जिनमें ज्यादातर का इलाज बीएचयू के सरसुंदर लाल अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
 
 
उन्होंने बताया कि एक जूनियर डॉक्टर ने एक छात्र की महिला रिश्तेदार का इलाज करने में आनाकानी की जिसके बाद हुए विवाद में दोनों ओर से एक दूसरे पर हमले किए गए। छात्र के समर्थकों ने बाहर खाना खाने गए एक जूनियर डॉक्टर की पिटाई कर दी जिससे वे भड़क गए तथा हड़ताल की चेतावनी देते हुए धरना-प्रदर्शन करने लगे।
 
 
आरोप है कि बिड़ला छात्रावास के कई छात्रों ने रुईया छात्रावास में घुसकर जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट एवं तोड़फोड़ की। इससे पहले खाना खाने गए जूनियर डॉक्टरों की बीएचयू के मुख्यद्वार लंका के एक होटल में कई छात्रों ने पिटाई की जिससे वे उग्र हो गए। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

मानसून में देरी के बीच गुजरात सरकार का बड़ा कदम, किसानों को अब 8 के बजाय मिलेगी 10 घंटे बिजली

इंदौर के साथ 5 जिले, 38 तहसील और 2781 गांव से होगा विकसित मध्य प्रदेश का सूर्योदय

NTA की भारी चूक: नागपुर के NEET छात्र को थमाया अबू धाबी का सेंटर; छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

अगला लेख