Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोकसभा उपचुनाव रचेगा एक नया इतिहास : अखिलेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा उपचुनाव रचेगा एक नया इतिहास : अखिलेश
लखनऊ , रविवार, 11 मार्च 2018 (14:18 IST)
लखनऊ। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की गोरखपुर एवं फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए रविवार को हो रहे उपचुनाव में चौकाने वाले परिणाम आएंगे।
 
यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज (रविवार को) परिवर्तन का दिन है और नए इतिहास का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मैं जहां कहीं भी गया, लोग हमारे गठबंधन की ओर देख रहे हैं। यह उपचुनाव देश में बदलाव लाएगा और इन चुनावों के चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।
 
सपा अध्यक्ष ने संदेह होने पर अपने ट्वीट को वापस ले लिया लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने ट्वीट वापस लेने के कारण जानना चाहा तो उन्होंने फिर वही ट्वीट किया। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली विधानसभा में लगी आग