Publish Date: Sun, 11 Mar 2018 (14:09 IST)
Updated Date: Sun, 11 Mar 2018 (14:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के जेनरेटर कक्ष में रविवार को आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
दिल्ली अग्नि सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग के संबंध में 10 बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली और इसके बाद घटनास्थल पर तीनदमकल गाड़ियों को भेज दिया गया। आग पर 11 बजकर 30 मिनट पर काबू पा लिया गया। (भाषा)