Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने जा रही उत्तरप्रदेश की 23 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत पहाड़ से लुढ़ककर आ रहे पत्थर से चोट लगने से हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि आगरा की रहने वाली आशिकी बिद्या अपने पति और अन्य परिजनों के साथ शनिवार को कटरा से मंदिर की ओर जा रही थी तभी वह भवन के पास पहाड़ से लुढ़के पत्थर की चपेट में आ गईं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य को तो चोट नहीं पहुंची लेकिन महिला के सिर, सीने और पैरों पर चोटें आईं। उसे भवन के दवाखाने में ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया तथा महिला का शव कानूनी औपचारिकता के बाद उसके पति को सौंप दिया गया। (भाषा)