Hanuman Chalisa

अवैध तरीके से बनाते थे आधार कार्ड, सरगना गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (14:21 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।
 
एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा निर्धारित मानक की अनदेखी करके एवं क्लोन फिंगर प्रिंट बनाकर आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड दुर्गेश कुमार मिश्रा को मंगलवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्रा मध्यप्रदेश के शहडोल का रहने वाला है।
 
उन्होंने बताया कि गत 25 अगस्त को यूआईडीएआई के उपनिदेशक रूपेश शर्मा ने बायोमिट्रिक मानक की अनदेखी करके तथा क्लोन फिंगर प्रिंट बनाकर आधार कार्ड बनाने वाले अज्ञात गिरोह के विरुद्ध लखनऊ के साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
 
एसटीएफ ने इस मामले में पिछली 9 सितंबर को गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में उपकरण/ अभिलेख बरामद किए थे। उन अभियुक्तों से पूछताछ पर इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों के साथ गिरोह के मास्टरमाइंड के रूप में दुर्गेश कुमार मिश्रा का नाम सामने आया था।
 
गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध ढंग से आधार कार्ड बनाने के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण नई सूचनाएं मिली हैं। उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

Meta Global Outage : फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

योगी सरकार की पहल से वृद्धाश्रम बना आत्मनिर्भरता का केंद्र

अगला लेख