त्रिपुरा में 90 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपी फरार

Webdunia
शनिवार, 31 अक्टूबर 2020 (22:04 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके घर में 2 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरु कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना 24 अक्टूबर को उत्तरी त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उपखंड के बरहलदी गांव में हुई, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने 29 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि महिला के साथ बलात्कार के दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरु कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा, एक आरोपी महिला को 'दादी' कहता था। वह महिला घर में अकेली रहती थी। घटना की रात आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया।घटना के बाद महिला बीमार पड़ गई थी लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी।
उन्होंने बताया कि जब उसके रिश्तेदारों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पांच दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस उसे अस्पताल ले गई और उसका बयान भी दर्ज किया, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला अब अपने घर पर है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख
More