Publish Date: Mon, 07 Nov 2022 (05:37 IST)
Updated Date: Mon, 07 Nov 2022 (09:32 IST)
कार्तिक मास में पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाते हैं। इस दिवाली को देव दिवाली इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन देवता दिवाली मनाते हैं। सभी देवता गंगा के तट पर एकत्रित होकर स्नान करते हैं और हरि हर की पूजा करते हैं। आओ जानते हैं कि यह दिवाली कब है और देवता लोग इसे क्यों मनाते हैं।
देव दिवाली कब है | Dev diwali kab hai 2022 date: देव दिवाली का पर्व 8 नवंबर 2022 मंगलवार के दिन मनाई जाएगी।
क्या करते हैं इस दिन | dev diwali par kya karna chahie: इस दिन घरों को दिवाली की तरह सजाकर दीप जलाते हैं और नदी के तट पर दीपदान करते हैं। इसी के साथ श्रीहरि विष्णु, तुलसी, श्री लक्ष्मी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन मीठे पकवान बनाकर खाए जाते हैं।
देवता क्यों मनाते हैं यह दिवाली : भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध करने देवताओं को भय से मुक्ति कर पुन: स्वर्ग का राज्य सौंप दिया था। इसी की खुशी में देवता लोग गंगा के तट पर एकत्रित होकर स्नान करते हैं और खुशी में दिवाली मनाते हैं।