Publish Date: Mon, 21 Nov 2022 (09:36 IST)
Updated Date: Mon, 21 Nov 2022 (15:21 IST)
देवों के सो जाने के बाद से ही मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। इस बीच कुछ अबूझ मुहूर्त में या गुरु एवं शुक्र तारे की स्थिति देखकर ही कार्य होते हैं। देव उठनी एकादशी यानी 4 नवंबर के बाद से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। खास कर विवाह के कार्य प्रारंभ हो गए हैं। जिन लोगों का पहले से रिश्ता तय है वे जानना चाहेंगे कि नवंबर और दिसंबर में कौनसी हैं शुभ दिनांक और शुभ मुहूर्त। विवाह में शुभ योग हो तो विवाह सफल होता है।
नवंबर और दिसंबर 2022 माह के विवाह मुहूर्त | November december vivah muhurat 2022:
1. नवम्बर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 21, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। इसमें भी खासकर 21, 24, 25 और 27 खास है।
2. दिसम्बर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 01, 02, 04, 07, 08, 09, 13, 14 और 15 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। हालांकि खास दिनांक में 2, 7, 8 और 9 तारीख सबसे खास है।
कुल 8 मुहूर्त सबसे शुभ है : अर्थात नवंबर में 21, 24, 25 और 27 के दिन विवाह करना उत्तम है और दिसंबर में 2, 7, 8 और 9 तारीख को विवाह करना उत्तम रहेगा।