Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 July 2025
webdunia

मौसम अपडेट : आज भी तूफान और भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें weather update
पुणे , रविवार, 6 मई 2018 (08:38 IST)
पुणे। असम, मेघालय, त्रिपुरा के छिटपुट इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली और इससे सटे एनसीआर, उत्तरप्रदेश और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है। 
 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान असम के कुछ इलाकों, मेघालय, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी भागों और केरल में इस दौरान तेज हवा और गरज के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।
 
पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में इस दौरान धूल भरी या गरज के साथ आंधी का अनुमान है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान अगरतला हवाईअड्डा के पास से 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। असम के अधिकांश इलाकों, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस दौरान बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े।
 
झारखंड के कई इलाकों और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों के साथ साथ कुछ पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े।
 
गांगेय पश्चिम बंगाल के छिटपुट इलाकों, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक के तटीय एवं उत्तरी अंदरुनी इलाके और केरल में भी हल्की बारिश हुई।  
 
बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाके और लक्ष्यद्वीप में मौसम शुष्क रहा।  
 
असम, मेघालय, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। 
 
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ और केरल के साथ साथ सौराष्ट्र और कच्छ के शेष भागों में भी तापमान सामान से अधिक रहा। पश्चिम राजस्थान के फालोदी में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों, सिक्किम, बिहार और उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। साथ ही गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों और तेलंगाना के साथ साथ असम और मेघालय के शेष भागों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। ओडिशा के कुछ भागों, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना के साथ साथ बिहार के शेष भागों में तापमान सामान्य से अधिक नीचे रहा।
 
नागालैंड के कुछ क्षेत्रों, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों के साथ साथ गांगेय पश्चिम बंगाल के शेष भागों, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के शेष भागों में तापमान सामान्य रहा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वोट के लिए रो पड़े भाजपा नेता, किया साष्टांग नमस्कार