Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
कलबुर्गी। भाजपा के कर्नाटक की सेदाम सीट से प्रत्याशी राजकुमार पाटिल तेलकुर शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान वोट देने की अपील करते हुए रो पड़े और लोगों को 'साष्टांग नमस्कार' किया।
तेलकुर लगातार तीन बार विधानसभा चुनावों में बहुत कम अंतर से पराजित हुए हैं। उन्होंने चुनावी मंच से लोगों को उन्हें वोट देने की अपील की। इस दौरान वह रो पड़े और अंत में लोगों को साष्टांग नमस्कार भी किया।
इस दौरान मंच पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा की राज्य महिला शाखा की महासचिव श्रुति और अन्य नेता भी उपस्थित थे।
कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। वर्तमान में वहां कांग्रेस की सरकार है। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए चुनाव प्रचार में एड़ी-चोटी का दम लगाया हुआ है। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : ट्विटर