वेंकैया नायडू बोले, पेड न्यूज जोखिम बन गया है...

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (23:35 IST)
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि पेड न्यूज एक जोखिम बन गया है और उन्होंने अखबारों से अपनी ताकत का उपयोग समाज के भले के लिए बुद्धिमत्तापूर्वक करने का आह्वान किया।
 
 
उन्होंने प्रसिद्ध मराठी अखबार ‘लोकमत’ का दिल्ली संस्करण लांच करने के मौके पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, पेड न्यूज एक जोखिम बन गया है। यह समाज की कमजोरी बन गया है।
 
उन्होंने कहा कि अखबारों के पास समाज को प्रभावित करने की ताकत है जिसे उसे लोगों के व्यापक हित के लिए बुद्धमतापूर्वक करना चाहिए। मातृभाषा के उपयोग की जोरदार पैरवी करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आंध्रप्रदेश के एक विद्यालय में पढ़ने के बावजूद वह वर्तमान हैसियत तक पहुंचे, जहां पढ़ाई का माध्यम तेलुगू था।
 
 
उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों पर अंग्रेजी में बोलने का दबाव डालते हैं जो उनकी कमजोरी दर्शाता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भाषा के विरुद्ध नहीं हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More