मौसम अपडेट : हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (23:25 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में आज सर्द मौसम बना रहा। पंजाब, हरियाणा और कश्मीर के कई हिस्सों में घना कोहरा रहा तथा कुछ जगहों पर तापमान के शून्य के आसपास रहा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।


दिल्ली में ठंडी हवाएं चलने की वजह मौसम सर्द रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कश्मीर के निवासियों के लिए आज उस वक्त बड़ी राहत आई जब प्रशासन ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया। यह मार्ग दो दिनों से बंद था।

पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम बना रहा। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोहरा रहा। मेरठ में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने से प्रदेशवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस, सीकर 4.5, अलवर 6.2, श्रीगंगानगर 7, पिलानी 7.5, भीलवाडा 8, जैसलमेर 8.2, वनस्थली 8.5, बीकानेर 8.8, चूरू 9, अजमेर 9.4, चित्तौडगढ़ 9.5, ऐरनपुरा रोड 10, जयपुर 10.2, बाडमेर 10.4, डबोक 10.5, बूंदी 12.2, कोटा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी

बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चली, IMD का अलर्ट

LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

अगला लेख
More