ganesh chaturthi

नेशनल हेराल्ड की जमीन से काली कमाई कर रही है कांग्रेस, संबित पात्रा ने बोला हमला

Webdunia
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (15:46 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भोपाल में अखबार के लिए आवंटित की गई जमीन का व्यावसायिक उपयोग करते हुए उसकी कमाई कांग्रेस पार्टी अपनी जेब में डाल रही है।


राजधानी भोपाल के प्रेस कॉम्‍प्लेक्स में नेशनल हेराल्ड अखबार के लिए जमीन आवंटित हुई थी। इसके कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। आज यहां एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत पात्रा ने इसी जमीन पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित करते हुए कांग्रेस पर हमले बोले।

इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जेपी धनोपिया भी वहां पहुंच गए और उनके और भाजपा प्रवक्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस प्रवक्ता धनोपिया ने जमीन पर संवाददाता सम्मेलन को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि वे इस मामले में निर्वाचन आयोग में शिकायत करेंगे।

वहीं पात्रा ने संवाददाताओं से दस्तावेजों के हवाले से कहा कि ये जमीन तत्कालीन समय में अखबार के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन इसे एक सिटी सेंटर बनाकर बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि जनहित के काम के लिए आवंटित जमीन व्यावसायिक कैसे हो गई।

उन्होंने कहा कि भोपाल विकास प्राधिकरण ने इस विषय को आगे बढ़ाते हुए इसकी लीज निरस्त करने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने इस जमीन को गैरकानूनी तौर पर बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के आगामी इंदौर दौरे के दौरान इस विषय में पार्टी उनसे सवाल करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसी मामले में 50 हजार रुपए के मुचलके पर बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सारी संपत्ति गांधी परिवार की बपौती बन गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख