Hanuman Chalisa

रॉबर्ट वाड्रा नहीं जा सकेंगे विदेश, अदालत कल सुनाएगी फैसला

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (16:11 IST)
जोधपुर। रॉबर्ट वाड्रा पर राजस्‍थान के बीकानेर में जमीन खरीद-फरोख्‍त के मामले की आज जोधपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वाड्रा की विदेश जाने की अर्जी पर दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अब शुक्रवार को फैसला सुनाएगा।

खबरों के मुताबिक, रॉबर्ट वाड्रा 21 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन वाड्रा की अर्जी का प्रवर्तन निदेशालय ने विरोध किया। हालांकि वे इससे पहले भी इलाज के सिलसिले में विदेश यात्रा कर चुके हैं। मनीलांड्रिंग के मामले में वाड्रा को पटियाला हाउस कोर्ट ने इसी साल 1 अप्रैल को कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी थी।
ALSO READ: रॉबर्ट वाड्रा को पहली राहत, अदालत ने दी विदेश जाने की अनुमति
प्रवर्तन निदेशालय बीकानेर में हुई खरीद-फरोख्त मामले की जांच कर रहा है। अभी इस मामले में अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां की गिरफ़्तारी पर रोक लगाई है। 22 अगस्त को इस मामले में जस्टिस जीआर मूलचंदानी के अधीन कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

यह पूरा मामला बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघा जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। यह जमीन बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापित लोगों को अलॉट की जानी थी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तारीख तय किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक संशोधन बिल, पेलेट गन पर हंगामे के आसार

Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड

CM भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि, जानिए 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के जीवन की 10 प्रेरक और प्रेरणादायक बातें

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

अगला लेख