Hanuman Chalisa

रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर हो पूछताछ, ईडी ने कोर्ट से कहा

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (09:09 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनीलॉन्ड्रिंग के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उनसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत है।
 
विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने वाड्रा को 1 अप्रैल तक अंतरिम राहत देते हुए कहा कि उनकी याचिका पर वे सोमवार को आदेश देंगे। ईडी ने कहा कि वाड्रा से हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है और जांच को प्रभावित करने का जोखिम भी है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा पर लंदन स्थित 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड में संपत्ति की खरीद में मनीलॉन्ड्रिंग का आरोप है। दिल्ली की अदालत ने 27 मार्च तक उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। ईडी ने अदालत को बताया मामले में नए साक्ष्य आए हैं जिनमें उन ई-मेल का आदान-प्रदान भी शामिल है जिसमें लंदन स्थित संपत्ति की खरीद और साज-सज्जा पर चर्चा हुई थी।
 
ईडी के विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह और नीतेश राणा ने अदालत को बताया कि अग्रिम जमानत को खारिज किए जाने की जरूरत है। रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है। राणा ने वाड्रा पर मामले के राजनीतिकरण का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि हमने (ईडी ने) उन्हें समन नहीं किया, क्योंकि हम इसे राजनीतिक नहीं बनाना चाहते थे। वे (वाड्रा) खुद सामने आए कि वे जांच में शामिल होना चाहते हैं। वे काफी लोगों के साथ हमारे दफ्तर में आए, उनकी पत्नी उन्हें छोड़ने आईं। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियां, कारोबार, निवेश आदि सभी संदेहास्पद हैं।
 
वाड्रा की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत को बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई आवश्यकता नहीं है। वाड्रा की ओर से पेश हुए एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने उनके खिलाफ सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा कि अदालत द्वारा दी गई आजादी का उन्होंने गलत इस्तेमाल नहीं किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख