Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज्‍यसभा चुनाव के लिए 7 राज्‍यों की 26 सीटों पर चुनाव जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें rajya sabha elections 2018
, शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (18:20 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है जो कि शाम चार बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे से मतगणना होगी जिसके अगले तीन घंटे में मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। देश के 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट पर कांटे की टक्कर है। बसपा के अनिल सिंह और वंदना सिंह के भाजपा के पाले में होने की अटकलें हैं।
 
*अखिलेश यादव ने राजा भैया का धन्यवाद किया।
*राजा भैया ने कहा कि उनका वोट अखिलेश को है और वो जया बच्चन को वोट देंगे।
 
राज्यसभा की 59 सीटों में से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में राज्यसभा की 26 सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं। जहां सीटों के मुकाबले दावेदार ज्यादा हैं. इसके तहत गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड से 33 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

rajya sabha elections 2018
 
लाइव अपडेट :

* बीएसपी की चुनाव आयोग से शिकायत के बाद यूपी में काउंटिंग रुकी। नितिन अग्रवाल और अनिल सिंह ने ने अधिकृत एजेंट को वोट नहीं दिखाए।   

* यूपी की 10 सीटों के हो रहे चुनाव में अलग अलग नजारें देखने को मिल रहे हैं। भाजपा से नाराजी जाहिर कर चुके राज्य के मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने साथी विधायक के साथ  ऑटो से  वोट डालने पहुंचे। 
 
* यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान अपने बेटे आजम अब्दुल्ला के साथ विधानसभा वोट डालने पहुंचे। समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान ने कहा हम ईद और दिवाली एक साथ मनाएंगे। जीत हमारी होगी। 
 
* भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी बिना हेलमेट बुलेट पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। 
 

* समाजवादी पार्टी(सपा) विधायक नितिन अग्रवाल ने भाजपा के पक्ष में वोट किया। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक के साथ आए अग्रवाल ने भाजपा के नवें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के पक्ष में  मतदान किया।

नाराज राजभर ने भी दिया भाजपा को वोट : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को वोट देकर आए पिछड़ा कल्याण मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि मुद्दों पर भाजपा से उनकी दस फीसदी नाराजगी अभी भी है। राजभर ने कहा कि वह भाजपा गठबंधन में हैं। इसलिए उनकी पार्टी के चारों विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान किया है। उनका कहना था कि इसका यह मतलब नहीं है कि वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। मुद्दों को लेकर दस फीसदी उनकी नाराजगी अभी भी है, हालांकि अमित शाह से मुलाकात के बाद 90 प्रतिशत वह संतुष्ट हो गए हैं। 
rajya sabha elections 2018

* उत्तर प्रदेश में भाजपा को नौवीं सीट के लिए 5 वोट की जरूरत, पार्टी के समर्थन में दो विधायक पहले ही की क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं। दरअसल, नरेश अग्रवाल के बेटे सपा नेता नितिन ने भाजपा को वोट दिया है। निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा और बसपा विधायक अनिल सिंह ने भी भाजपा को वोट डाला। निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी भाजपा के साथ हैं। इस तरह भाजपा को 9वीं सीट जीतने के लिए जरूरी 37 में से 32 विधायकों का समर्थन मिल गया है अब उसे जीत के लिए 5 विधायक और चाहिए।

* उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, कर्नाटक की चार, तेलंगाना की तीन, झारखंड की दो, छत्तीसगढ़ और केरल की एक-एक सीट पर चुनाव हो रहे हैं।

* पश्चिम बंगाल से पांच राज्यसभा सीटों के लिए यहां विधानसभा में मतदान जारी है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी सहित छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। राज्य से राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए एक प्रत्याशी को 49 मतों की आवश्यकता है। तृणमूल कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों नदीमुल हक, सुभाशीष चकवर्ती, अबीर बिस्वास और शांतुनु सेन को मैदान में उतारा है वहीं पांचवीं सीट के लिए कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। पांचवीं सीट के लिए माकपा के वरिष्ठ नेता रबिन दास वाम मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
rajya sabha elections 2018


*समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के 9 उम्‍मीदवार जीतेंगे। सपा-बसपा ने उपचुनाव में जो गठबंधन किया, वह सही नहीं है और जनता इन्‍हें करारा जवाब देगी। मैं यही कहना चाहता हूं कि जो पार्टी समाज की सेवा करने वालों की बजाय मनोरंजन करने वालों को उम्‍मीदवार बनाए, वह हार का मुंह ही देखेगी।

*सपा के राम गोविंद चौधरी ने बयान दिया कि अखिलेश यादव की रणनीति काम कर रही है। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को समाजवादी पार्टी के नौ वोट, कांग्रेस के सात वोट और राष्ट्रीय लोक दल का एक वोट मिला है।
 
*निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भाजपा के उम्मीदवार के लिए वोट किया।
 
*निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि सपा और उनकी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था।
rajya sabha elections 2018
*राजा भैया ने ट्वीट करके कहा, ''न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।''
 
*बसपा विधायक अनिल सिंह बोले- अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालूंगा, महाराजजी (योगी आदित्यनाथ) को वोट दूंगा।
*छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु में भी राज्य सभा के लिए वोट डाले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 1 सीट पर होना है चुनाव।
 
*उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा के 9 उम्मीदवारों के राज्यसभा चुनाव में जीतने का दावा किया है। मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा के 9 उम्मीदवार राज्यसभा जाएंगे।
 
*बसपा विधायक वंदना सिंह ने लालजी वर्मा को दिखाकर किया वोट, बसपा के 17 विधायकों ने वोट किया।
*सपा विधायक रामगोविंद चौधरी ने बसपा को किया वोट, कांग्रेस के भी 7 विधायकों ने मतदान किया।
*पश्चिम बंगाल में भी राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. बंगाल से राज्यसभा के लिए 5 सदस्य चुने जाने हैं।
*उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए पहला वोट सपा के शिवपाल यादव ने डाला।
 
*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह पार्टी विधायकों से मुलाकात की, उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी साथ थे। 
* मीडिया खबर के अनुसार कांग्रेस विधायक विजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस के सारे विधायक बसपा को वोट करेंगे।
*बसपा मुख्तार अंसारी जेल में हैं, इसलिए वोट नहीं डाल सकते हैं। सपा विधायक हरिओम यादव जेल में हैं। वो वोट नहीं डाल सकते हैं। बसपा विधायक वंदना सिंह भाजपा के पाले में जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी है।
 
*सुबह नौ बजे सभी सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
rajya sabha elections 2018
* समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने दोनों सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर क्रास वोटिंग होती है, तो भाजप की तरफ से भी क्रास वोटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी पार्टियों के विधायकों से संबंध हैं। यह जरूर है कि 2 विधायक हमसे मिलने आए थे, लेकिन मैं समाजवादी पार्टी के विधायकों के बारे में कह सकता हूं कि कोई नहीं टूटेगा।
 
#
शुक्रवार को जिन राज्‍यों में चुनाव होने हैं उनमें उत्‍तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, केरल, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है। उल्लेखनीय है कि केरल में उपचुनाव होना है। यहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार के इस्‍तीफे के बाद से जगह खाली हुई थी। 17 राज्‍यों से आने वाले इन सदस्‍यों में सर्वाधिक संख्‍या उत्‍तर प्रदेश से है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव होना है। दसवीं सीट के लिए सस्पेंस बरकरार है।
 
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सपा और बसपा के एक-एक विधायकों का वोट कटने से लड़ाई और कांटे की हो गई है। अब भी दसवीं सीट के लिए सभी पार्टियां जोड़-तोड़ कर रही हैं। एकजुट हुए विपक्ष की ताकत दो वोट कटने से कुछ कम हो गई है। लेकिन सीटों का गणित अभी भी कुछ ऐसा है कि किसी की भी जीत आसान नजर नहीं आ रही। किसी भी दल के पास पूरे नंबर यानि 37 वोट नहीं हैं।
 
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश के मौजूदा विधायकों की संख्या के लिहाज से भाजपा के 8 और सपा के एक सदस्य की जीत तय मानी जा रही। भाजपा के 9वें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल और बीएसपी के एकलौते प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर के बीच कांटे का मुकाबला है। (सभी फोटो : अवनीश कुमार, लखनऊ) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रांस के दो इलाकों में गोलीबारी, 2 की मौत, 12 से अधिक घायल