Hanuman Chalisa

अगस्त में बारिश ने तोड़ा 44 साल का रिकॉर्ड, 25 प्रतिशत ज्यादा गिरा पानी

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (15:31 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार भारत में अगस्त के महीने में पिछले 44 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है जहां देश के अनेक हिस्सों में बाढ़ की स्थिति है।

आईएमडी के अनुसार अगस्त महीने में 28 तारीख तक 25 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इससे पहले 1983 में अगस्त महीने में सामान्य से 23.8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई थी।

देश में अब तक कुल मिलाकर सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात और गोवा में अधिक बारिश दर्ज की गयी है, वहीं सिक्किम में अत्यधिक वर्षा हुई है। कई राज्यों में नदियों में उफान के साथ बाढ़ के हालात हैं।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक जलाशयों की कुल क्षमता पिछले साल इस अवधि से बेहतर है। यह पिछले दस साल में इसी अवधि में औसत भंडारण क्षमता से भी बेहतर है।

सीडब्ल्यूसी ने कहा कि गंगा, नर्मदा, तापी, माही, साबरमती की नदी घाटियों में, कच्छ, गोदावरी, कृष्णा, महानदी और कावेरी तथा दक्षिण भारत में पश्चिम की ओर बहती नदियों में पानी का स्तर सामान्य से अधिक है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में इस साल कम बारिश हुई है।


देश में सामान्य मॉनसून का मौसम एक जून से 30 सितंबर तक होता है। जून में देशभर में 17 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई थी, वहीं जुलाई में सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP में खेत में गिरा ड्रोन, गांव में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है मामला?

खत्म हो रही है डेडलाइन, ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद टूटेगा कहर

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

PM मोदी ने केरल में भरी सियासी हुंकार, बोले- हवा बदल चुकी है, LDF का काउंटडाउन शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान में अमेरिकी बमबारी पर सवाल उठाए

सभी देखें

नवीनतम

Surat Diamond Bourse : ऐसी इमारत बनाई है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए : हर्ष संघवी

Pakistan की कोलकाता तक हमले की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब- दुस्साहस का मिलेगा निर्णायक जवाब

सूरत मनपा चुनाव: 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पैनल तैयार, कई दिग्गजों के कटे टिकट

उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर, ODOP योजना बनी युवा उद्यमियों के लिए मजबूत आधार

खेड़ा में 111 बेटियों की सामूहिक शादी, सामाजिक एकता और परंपरा का भव्य आयोजन

अगला लेख