Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी ने किया किसान मार्च का समर्थन

Advertiesment
Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से अपील की है कि वे अहंकार छोड़कर किसानों की मांगों को मंजूर कर लें। राहुल गांधी ने ट्‍वीट कर कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में अपनी मांगों को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे किसानों के साथ है।
webdunia

दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री फडणवीस ने आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है और उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी। 

गौरतलब है कि 50 हजार से ज्यादा किसान करीब 180 किलोमीटर दूर नाशिक से पैदल मार्च कर मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचे हैं। किसानों ने आज महाराष्ट्र विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। महाराष्ट्र की राजनीति में भी किसान मार्च से हलचल मची हुई है। किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा में हंगामा जारी, छठे दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल