Hanuman Chalisa

मोदी का कर्नाटक दौरा, श्रवणबेलगोला जाएंगे मोदी

Webdunia
सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (10:56 IST)
मैसूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार रात यहां पहुंचे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा जैन तीर्थ केंद्र श्रवणबेलगोला भी जाएंगे। मंदाकाली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्यपाल वाजूभाई वाला, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और अनंत कुमार ने किया।
 
 
मोदी रविवार रात यहां के एक निजी होटल में रुके और सोमवार को वे कई विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। मोदी मैसुरु तथा हासन जिले के श्रवणबेलगोला में भगवान गोम्मटेश्वर के 88वें महामस्तकाभिषेक से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 
वे हेलीकॉप्टर से श्रवणबेलगोला जाएंगे, जहां विंध्यागिरि पहाड़ी की कई नक्काशीदार सीढ़ियों का उद्घाटन करेंगे जिसे हाल ही में तैयार किया गया है। विंध्यागिरि पहाड़ी के ऊपर गोम्मटेश्वर की प्रतिमा स्थित है। वे जैन मठ द्वारा तैयार बाहुबली सिविल अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। संस्कृति मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व विभाग ने इन नई नक्काशीदार सीढ़ियों को बनवाया है।
 
मोदी हेलीकॉप्टर से वापस मैसुरु आएंगे और दोपहर बाद करीब ढाई बजे विद्युतीकृत मैसुरु-बेंगलुरु दोहरी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे तथा उदयपुर के लिए 'हमसफर सेवा' को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे। मोदी बाद में भारतीय जनता पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, गुजरात से जैश के 5 और आतंकी गिरफ्तार, ग्रामीण इलाकों में ट्रायल ब्लास्ट कर 'टाइम बम' बनाने की थी साजिश

Weather Update 17 July : यूपी-बिहार में आंधी-पानी का तांडव, दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट; IMD की बड़ी चेतावनी

चैट जीपीटी के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग कमजोर होने का डर

अमरनाथ यात्रा 2026: क्या इस बार टूट जाएगा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

अगला लेख