Publish Date: Mon, 19 Feb 2018 (10:24 IST)
Updated Date: Mon, 19 Feb 2018 (10:42 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में युवा नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले हैं। मीडिया की एक खबर के मुताबिक लंदन में राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हैरी के औपचारिक रूप से नई भूमिका संभालने की उम्मीद है। इसका आयोजन 16 से 20 अप्रैल को होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत 53 सदस्य देशों के नेताओं के इसमें शिरकत करने की उम्मीद है। 'द संडे टाइम्स' ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि 33 वर्षीय प्रिंस शिखर सम्मेलन में अहम भूमिका निभाएंगे।
खबर है कि हैरी की भूमिका को लेकर राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के बीच सहमति बन चुकी है और राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के युवा मंच पर उनके संबोधन की उम्मीद है। (भाषा)