Publish Date: Wed, 27 Sep 2017 (14:01 IST)
Updated Date: Wed, 27 Sep 2017 (14:08 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित किताब का यहां विश्वस्तर पर विमोचन किया गया।
‘दि मेकिंग ऑफ ए लेजेंड’ में मोदी की जिंदगी से जुड़ी बातें और तस्वीरें हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद के उनके संघर्षों एवं विभिन्न पहलों को भी किताब में बयां किया गया है।
किताब के लेखक ‘सुलभ इंटरनेशनल’ एनजीओ के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक हैं। सांसद एच मॉर्गन ग्रिफिथ, थॉमस ए गेरेट, बारबरा कॉमस्टॉक, टेड योहो, अमी बेरा को भी इन किताबों की प्रतियां भेंट की गईं। भारत में किताब का विमोचन जुलाई में किया गया था। (भाषा)