Hanuman Chalisa

Weather Prediction: बंगाल की खाड़ी में फिर बना कम दबाव का क्षेत्र, कई इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (09:23 IST)
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी पर इस माह का दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है और यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ को पार करते हुए मध्यप्रदेश और गुजरात तक पहुंचा। इस सिस्टम मध्यभारत के तमाम इलाकों पर मानसूनी गतिधियां बढ़ी हैं और कई इलाकों में भारी वर्षा हुई है।
 
ALSO READ: बिहार में बाढ़ से तबाही, 16 जिलों की 69.03 लाख आबादी प्रभावित, 21 लोगों की मौत
इस सिस्टम के प्रभाव से संभावना है कि आज 7 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उठेगा, जो धीरे-धीरे प्रभावी होते हुए निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा जिससे भारी वर्षा की संभावना है।
 
इस सिस्टम के प्रभाव देश के पूर्वी और मध्य भागों में मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है तथा इसका प्रभाव भी गुजरात तक देखने को मिलेगा। जुलाई माह में बंगाल की खाड़ी में एक भी सक्रिय मौसमी सिस्टम विकसित नहीं हुआ लेकिन अगस्त माह में इस सिस्टम के पूर्ण सक्रिय होने की संभावना है। जिससे अच्छे मानसून की उम्मीद की जा सकती है।
 
देश के कुछ इलाकों में मानसून के हालात चिंताजनक हैं तथा 1 जून से लेकर 5 अगस्त के बीच जहां औसतन 498.3 मिलीमीटर (करीब 20 इंच) वर्षा होती है, वहीं अब तक 1% कम वर्षा होकर 492.9 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है। दूसरी ओर बिहार, यूपी तथा महाराष्ट्र में भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

IIT कानपुर के इस लड़के ने 26 की उम्र में 1 दिन में कमाए 77 करोड़! कैसे AI ने बदली सिद्धार्थ सक्सेना की किस्मत

Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्‍यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट

'श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे'—मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर बवाल, गीता के श्लोक की व्याख्या पर छिड़ी बहस

सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल

149वीं अहमदाबाद रथयात्रा विशेष : क्यों 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान और क्या है सरसपुर का नाता?

अगला लेख