Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,833 मामले

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (14:04 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्‍या बढ़कर 20 लाख के पार हो गई। इस महामारी से अब तक 41500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। दुनियाभर में 1.90 करोड़ लोग कोविड-19 से संक्रमित है। 7 लाख से ज्यादा की मौत। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


02:11 PM, 7th Aug
-राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से और छह लोगों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार सुबह तक 763 हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 422 नए मामले सामने आने से इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 49,418 हो गई जिनमें से 13,469 रोगियों का उपचार चल रहा है।

02:09 PM, 7th Aug
-मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के समय को व्यर्थ नहीं जाने दिया बल्कि किताबें और कविताएं लिखकर राजभवन में अपने खाली वक्त का सदुपयोग किया।
-उन्होंने मार्च से लेकर अब तक कम से कम 13 किताबें लिखीं जिनमें अंग्रेजी तथा मलयालम भाषाओं में लिखीं कविताओं का संग्रह भी शामिल है।

02:06 PM, 7th Aug
-ओडिशा में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,833 मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 42,550 हुए, 12 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 247 हुई।

02:04 PM, 7th Aug
-हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप कोरोनावायरस से संक्रमित न पाए जाने के बावजूद एहतियाती कदम के तौर पर पृथक-वास कर रहे हैं।

12:09 PM, 7th Aug
-त्रिपुरा में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 6 लोगों की मौत, 128 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले 5,743 हुए।

11:55 AM, 7th Aug
-स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में कोविड-19 के 1299 नए मामले सामने आए। अब तक कुल 1,41,531 लोग संक्रमित। 1008 लोग रिकवर हुए। 10,348 एक्टिव मामले इनमे से 3024 का अस्पताल में इलाज जारी।

11:50 AM, 7th Aug
-बंबई उच्च न्यायालय ने 65 साल से अधिक उम्र के टीवी, फिल्म कलाकारों को स्टूडियो जाने या बाहर शूट करने से रोकने संबंधी महाराष्ट्र सरकार का आदेश खारिज किया।

11:05 AM, 7th Aug
-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि अब सरकार गायब हो गई है।


10:01 AM, 7th Aug
-भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 62,538 नए मामले सामने आए।
-संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,27,075 हुई। इनमें से 6,07,384 एक्टिव मामले, 13,78,105 स्वस्थ और 41,585 की मौत।


09:15 AM, 7th Aug
-ICMR के अनुसार, देश में 6 अगस्त को 5,74,783 सेम्पल्स की जांच की गई। अब तक 2,27,24,134 सेम्पल्स की जांच की गई। 
 

08:53 AM, 7th Aug
कोरोनावायरस के बीच बाढ़ से जूझती Mumbai, Covid-19 से रिकॉर्ड 919 की मौत

08:53 AM, 7th Aug
-स्पेन, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी। महामारी के दूसरे दौर का खतरा मंडराया।

08:52 AM, 7th Aug
-सुशांत सिंह मामले की जांच करने मुंबई आए पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने क्वारंटाइन से रिहा कर दिया है। उन्हें 2 अगस्त को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया था।
ALSO READ: बड़ी खबर, मुंबई में क्वारंटाइन पटना SP विनय तिवारी को छोड़ा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

आंखें बंद करिए, आपके लिए गिफ्ट लाई हूं... CM योगी भी हंसे बिना नहीं रह सके

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

100 गंदे वीडियो, 5 नरबली, 154 देशों की यात्राएं, 1500 करोड़ संपत्‍ति, कितना पसरा है अशोक खरात के गंदे कामों का नेटवर्क

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

अगला लेख