suvichar

10 अगस्त तक आ सकती है पहली Coronavirus Vaccine

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (13:50 IST)
दुनिया भर में बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) मामले के बीच अच्छी खबर यह है कि 10 अगस्त के आसपास दुनिया की पहली वैक्सीन (Vaccine) सामने आ सकती है। यह वैक्सीन रूस में बनाई गई है और इसका ट्रायल भी पूरा हो चुका है। 
 
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैक्सीन को लेकर कई तरह की चिंताएं भी जाहिर की हैं, लेकिन रूस ने दावा किया है कि यह वैक्सीन काफी कारगर है और 10 अगस्त के आसपास इस वैक्सीन को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
 
बताया जा रहा है कि रजिस्टर्ड होने के बाद 3 से 7 दिनों के अंदर ये वैक्सीन लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। दूसरी ओर, WHO का कहना है कि इस वैक्सीन को बनाने में गाइड लाइंस का पालन नहीं किया गया है। 
 
इससे पहले एक समाचार में कहा गया था कि सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने स्वयंसेवियों पर विश्व की पहली कोरोनावायरस वैक्सीन का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया है। रूस के द गैमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के चिकित्सकीय परीक्षण की शुरुआत 18 जून से शुरू हुई थी।
 
सेचेनोव विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान, उष्णकटिबंधीय एवं संक्रमणजनित रोग संस्थान के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव ने बताया कि इस ट्रायल का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या यह वैक्सीन मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख