सैनिक के शव के साथ बर्बरता पर हेमराज की पत्नी नाराज, मोदी के मंत्रियों को याद दिलाया वादा

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (07:28 IST)
मथुरा। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिक के शव के साथ बर्बर व्यवहार किए जाने पर शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी को उनका वादा याद दिलाते हुए कहा कि भारतीय सेना को भी दुश्मन फौज को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। अगर पाक सैनिक एक भारतीय सैनिक का गला काटते हैं तो उनके दस सैनिकों के गले काट लेने चाहिए। 
 
गौरतलब है कि धर्मवती के पति लांसनायक हेमराज सिंह 8 जनवरी 2013 को जब जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पर गश्त कर रहे थे, तभी पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के सदस्यों ने मेंढर इलाके में एलओसी पर मनकोट नाले के पास भारतीय गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर हेमराज सिंह एवं सुधाकर सिंह को मार डाला था और हेमराज सिंह का सिर काट कर ले गए थे। 
 
उस समय विपक्ष में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं (सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी आदि) ने उस घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए एक भारतीय सैनिक के सिर के बदले 10 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर काटकर लाने की बात कही थी। 
 
धर्मवती ने उसी बात को याद दिलाते हुए इस घटना पर रोष जताया और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिए जाने की मांग की।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और हमारी सरकार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। जब तक भारत के सैनिक अपने एक सैनिक के सिर के बदले पाकिस्तानियों के दस सिर नहीं लाएंगे, तब तक वह सुधरने वाला नहीं है। इसके लिए सैनिकों को और छूट दी जानी चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More