भाजपा के सहयोगी JDU ने कहा- खत्म करो प्रज्ञा ठाकुर की लोकसभा सदस्यता

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:14 IST)
नई दिल्ली। जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने की गुरुवार को मांग की।
 
त्यागी ने एक बयान में सुश्री ठाकुर द्वारा नाथूराम गोड्से को महिमा मंडित करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनकी लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने से लोगों में एक संदेश जाएगा और भविष्य में कोई सदस्य ऐसा आचरण नहीं कर पाएगा।
 
उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुश्री ठाकुर के खिलाफ की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को संसद की आचरण समिति को सौपा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद के बयान से राष्ट्र और राष्ट्रपिता की छवि घूमिल हुई है। 
 
भाजपा ने सुश्री ठाकुर को रक्षा संबंधी संसदीय सलाहकार समिति से हटाने और पार्टी संसदीय दल की बैठक में संसद के इस सत्र में नहीं आने देने का निर्णय लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More