Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गूगल ने बनाया होली का डूडल

Advertiesment
Google's doodle
नई दिल्ली। देशभर में होली की धूम है और हर कोई रंगों में सराबोर है। हिंदुओं के त्योहार होली का असर गुगल पर भी देखने को मिला। गुगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं। 
 
देशभर में शुक्रवार (2 मार्च) को होली बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसीलिए गूगल ने एक बेहद ही रंगीन डूडल बनाकर होली को और भी रंगीन बना दिया है। गूगल के डूडल में रंगों से रंगे कई लोग ड्रम की बीट्स पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
डूडल पर क्लिक करते ही आपको होली के त्योहार से जुड़ी सभी खबरें, ट्वीट्स और लेख नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि होली का त्योहार बड़े पैमाने पर संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आतंक से मुकाबले के लिए पाक और प्रयास कर सकता है: अमेरिका