Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बठिंडा फायरिंग मामले में 2 अज्ञात लोगों पर FIR, 4 सैनिकों की हुई थी मौत

हमें फॉलो करें बठिंडा फायरिंग मामले में 2 अज्ञात लोगों पर FIR, 4 सैनिकों की हुई थी मौत
, बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (20:00 IST)
चंडीगढ़। बठिंडा आर्मी स्टेशन में हुए हमले को लेकर पुलिस ने बुधवार को 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। इस हमले में 4 सैनिकों की मौत हो गई थी। एफआईआर के मुताबिक इन हमलावरों में से एक के पास राइफल थी, जबकि दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी थी। 
 
एक सैन्य अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिस समय हमला हुआ, उस समय जवान सो रहे थे। हमलावर सादे कपड़ों में थे। एक ने नाइट सूट पहनकर रखा था। घटना के बाद सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। 
 
इस घटना के बाद यह भी जानकारी सामने आई थी कि 2 दिन पहले ही एक इंसास राइफल और उसकी 28 गोलियां गुम हो गई थीं। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी है।
 
इससे पहले पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीएस परमार ने बताया कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।
 
बठिंडा छावनी पुलिस थाने के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मामले में अबतक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। उनसे पूछा गया कि राइफल गुम होने की खबर पुलिस को कब दी गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को इसकी सूचना दी गई थी। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Retail Inflation : मार्च में घटकर 5.66% पर आई देश की खुदरा महंगाई दर, पिछले 15 महीने का सबसे निचले स्तर