कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 29 नवंबर को, महाराष्‍ट्र और हरियाणा की हार पर होगा मंथन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (23:08 IST)
Congress Working Committee : कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है जिसमें हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन सहित अन्य विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बैठक ढाई बजे यहां पार्टी मुख्यालय में शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने संसदीय क्षेत्र वायानाड जा रही हैं इसलिए उनके बैठक में शामिल होने की संभावना कम है।
ALSO READ: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस. भाजपा पर भी कसा तंज
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के हार के कारणों के साथ ही झारखंड तथा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है।
ALSO READ: प्रियंका गांधी कांग्रेस की नई संकटमोचक, मां सोनिया की तरह पार्टी की सत्ता में कराएगी वापसी?
उन्होंने बताया कि कार्य समिति के सदस्य संभल की जामा मस्जिद में सर्वे कराने के न्यायालय के आदेश के बाद की स्थिति तथा इंडिया गठबंधन के दलों के साथ समन्वय को और मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार हो सकता है। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया में 120 करोड़ सनातनी, 60 करोड़ से ज्यादा ने किया महाकुंभ स्नान

शादी का सपना लेकर 50 युवक-युवतियां पहुंचे राजकोट, आयोजक फरार

नीतीश पुत्र की राजनीति में एंट्री की तैयारी, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं निशांत कुमार

दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, छत्रपति शिवाजी के पोस्टर चिपकाए

अब कोई आफताब किसी श्रद्धा को हैवानियत का शिकार नहीं बना पाएगा

सभी देखें

नवीनतम

तेलंगाना की सुरंग में फंसे 8 लोगों को बचाने की जंग, मलबे से बढ़ी रेस्क्यू टीम की मुश्किल

पहाड़ों पर बर्फबारी, किन राज्यों में गरज के साथ वर्षा के आसार

LIVE: महाकुंभ में रविवार को उमड़ी भीड़, ट्रेनें फुल, सड़कों पर लंबा जाम

उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PM मोदी आज से मध्यप्रदेश के 2 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अगला लेख
More