Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, सस्पेंस बरकरार, क्या BJP फिर लेगी कोई चौंकाने वाला फैसला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra Assembly Elections 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , रविवार, 24 नवंबर 2024 (23:56 IST)
Who will be next Maharashtra CM : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद अब बड़ा सवाल है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। इस बीच महायुति के दलों के नवनिर्वाचित विधायकों ने अपने दल के नेता का चुनाव किया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या बीजेपी फिर से कोई चौंकाने वाला फैसला लेगी।

महायुति 2.0 में अजित पवार का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। मीडिया खबरों के अनुसार 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला बनाया गया है।
देवेन्द्र फडणवीस का नाम सबसे आगे : मीडिया खबरों के मुताबिक फडणवीस सीएम की दौड़ में काफी आगे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए इससे पहले सरकार गठित होनी है। ऐसा न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। 132 सीटें जीतने वाली भाजपा कल अपने विधायक दल की मीटिंग बुला सकती है। इस मीटिंग में महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी।
Maharashtra Assembly Elections 2024
मुलाकातों का दौर : भाजपा के संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश और पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से रविवार को यहां उनके आवास पर मुलाकात की। चुनाव परिणामों के बाद ध्यान भाजपा नेता फडणवीस पर केंद्रित हो गया है जिनका राज्य में पार्टी की जीत में अहम योगदान है। भाजपा ने राज्य में 149 सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से उसने 132 सीट पर जीत हासिल की।
 
क्या बोले विनोद तावड़े : भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि हमें 26 नवंबर तक सरकार बनानी है, क्योंकि 26 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सीएम कौन होगा इसे लेकर फैसला भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की पार्टी मिलकर ही करेगी।
 
शिंदे चुने गए विधायक दल के नेता : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रविवार रात शिवसेना विधायक दल का नेता चुन लिया गया। शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुनने से संबंधित प्रस्ताव को मुंबई के एक होटल में आयोजित बैठक में सभी 57 नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।
Maharashtra Assembly Elections 2024
तीन अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें पार्टी को शानदार विजय दिलाने के लिए शिंदे को सराहा गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया और महायुति गठबंधन पर विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अजित पवार NCP के नेता चुने गए : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के अध्यक्ष अजीत पवार को रविवार को मुंबई स्थित उनके देवगिरी बंगले पर आयोजित पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी का नेता चुना गया। इनपुट एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Assembly Election Results 2024 : महाराष्ट्र में हार शरद पवार ने तोड़ी चुप्पी, EVM को लेकर दिया बयान