Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली आबकारी मामला : सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें दिल्ली आबकारी मामला : सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को किया गिरफ्तार
, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (09:22 IST)
नई दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था। उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि आबकारी मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
Edited By Navin Rangiyal (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाइजीरिया में नाव पलटी, 76 की लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी