Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा विधायक की ममता बनर्जी को धमकी, चिदंबरम जैसा होगा हश्र

हमें फॉलो करें भाजपा विधायक की ममता बनर्जी को धमकी, चिदंबरम जैसा होगा हश्र
, रविवार, 15 सितम्बर 2019 (11:21 IST)
बलिया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि वह अपनी भाषा और भाव बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा।
 
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किए। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल में NRC के जरिये नागरिकता की पुष्टि कराने के सिलसिले में ममता के बयान पर कहा कि ममता विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करती हैं।
 
उन्‍होंने कहा कि ममता भूल जाती हैं कि अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं। वह अपने भाव और भाषा बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा।
 
webdunia
सिंह ने कहा कि ममता को बांग्‍लादेशी घुसपैठियों के बल पर ही राजनीति करनी है तो उन्हें बांग्‍लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भगवान राम तथा हनुमान के रूप में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का प्रवेश हो गया है। अगले विधानसभा चुनाव में वहां सत्ता परिवर्तन निश्चित है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नहीं लगा था यह टैग, दिल्ली में 2600 से ज्यादा गाड़ियों पर जुर्माना